\

ग्राम सभा अखरी शाहपुर में रास्ता न० 224 पर बना मकान जिसको आज तक नहीं हटाया गया |

Complain ID : CCN028751   15  

Corruption Complaint Complaint Date: February 5, 2018
  • State :  Uttar Pradesh
  • City :  Allahabad
  • Address: अखरी शाहपुर मेजा इलाहाबाद
सेवा में , . श्रीमान उपभोक्ता अदालत मेजा इलाहाबाद | विषय :- ग्राम सभा अखरी शाहपुर में स्थित रास्ता संख्या 224 की पैमाईश एवं सिहददा (तोखा) को पुन: स्थापित करने के सम्बन्ध में |
महोदय , . प्रार्थी निम्नलिखित सविनय निवेदन करता है l . 1. यह कि रास्ता संख्या 224 भूमिधरी गाटा संख्या 235 के उत्तर दिशा में तथा ग्राम सभा भुसका के सरहद पर स्थित है | इसी रास्ते से साधन सहकारी समिति एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर जाने का एक मात्र रास्ता है | . 2. यह कि रास्ते की सही पैमाईश न होने के कारण आज तक रास्ता नहीं बन पाई है | इसलिए सहकारिता भवन बेकार बंद पड़ी हुई है | . 3. यह कि हल्का लेखपाल बिना पैमाईश किये हुए रास्ता संख्या 224 को मौके पर खाली बता रहे है | जब की रास्ता संख्या 224 मौके पर खाली नहीं है बल्कि रास्ते पर अवैध रूप से अतिक्रमण हुआ है | . 4. यह कि रास्ता संख्या 224 के पूर्वी सिरे पर उरुवा मेजा राज मार्ग के पूरब 5, 6 लठ्ठे पर पहले सिहददा स्थित था | जिसको अवैध अतिक्रमणीयो द्वारा गायब कर दिया गया है | जिससे जो भी राजस्व कर्मचारी आते है वे अतिक्रमणीयो के प्रभाव में आकर भ्रमित हो जाते है | . 5. यह कि रास्ता संख्या 224 के उत्तर दिशा में ग्राम सभा भुसका में स्थित तालाब संख्या 271 के उत्तर स्थित चकरोड संख्या 273 की पैमाईश पूर्व तहसीलदार द्वारा की गई है | जब तक तालाब संख्या 271 की पैमाईश नहीं होगी तब तक रास्ता संख्या 224 की सही पैमाईश नहीं हो पायेगी | .
6. यह कि रास्ता संख्या 224 की सही पैमाईश दोनों सिहददो से बिना किये नहीं हो सकती है | अगर रास्ते कि सही पैमाइश सक्षम अधिकारी द्वारा नहीं करायी जाती तो किसी न किसी दिन बहुत बड़ा हादसा होने कि सम्भावना है जिसमे जन-धन दोनों कि हानि होगी | जिसकी सारी . जिम्मेदारी प्रशासन की होगी | . 7. यह कि सरकारी भू-अभिलेख में गाटा संख्या 235/0.468 हे० भूमि भूमिधरी है | जो उत्तर , दक्षिण पूर्वी सिरे पर नक्शे में 20 लटठा अंकित है |रास्ता न० 224 पर मकान बना हुआ है | हल्का लेखपाल ने मकान को बचाने के लिए मोटी रकम लेके गाटा संख्या 235 में रास्ते को दर्शा रहे है |
. अत: श्रीमान जी से प्रार्थना है कि रास्ता संख्या 224 स्थित ग्राम सभा अखरी शाहपुर.की सही पैमाईश एवं सीमांकन किसी सक्षम अधिकारी एवं प्रशासन की उपस्थिति में कराके रास्ते को खाली करवायी जाये और अतिक्रमणीयो के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करके जनहित में रास्ता बनवाने .की महान कृपा करे | दिनांक 05/02/2018
प्रार्थी
धीरज राम

Complaint Against : रास्ता न० 224 को खाली कराया जाये और अतिक्रमणीयो के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाय

Share Now Ask Question Reply Now Contact Submit Complaint

Related complaints

Complaints

    Service issue | Complaint | Query | Feedback | Suggestion | Reply

    Write your Consumer Complaints at forum, talk to members having similar complaints. Consumer Court, Consumer Complaint, Help to file Consumer Complaint Court, Address of Consumer Courts, Complaint against mobile phone service Online Consumer Complaint, Complaint against government department How to trap a bribe seeker Complaint.