विषय : खोखे को बिना 15 दिन दिए हठाना व विनोद के द्वारा पैसे की मांग करना व उसमे रखा सामान टूटने के

Complain ID : CCN030828   68  

Complaint Complaint Date: February 24, 2018
Modified date: February 27, 2018
महोदय ,
सविनय निवेदन यह है की मैं सुल्तानपुरी बस टर्मिनल पर मेरा खोखा है जो की मेरी माँ के नाम पर आल्लोट था | श्रीमान जी आपके ऑफिस के कुछ अधिकारियो विनोद जो की अपनी यहाँ पर रैंक इंस्पेक्टर की बताते है जो की बिना 15 दिन दिए मुझको मेरा खोखा वहा से हटा कर सुल्तानपुरी पी ब्लाक mcd दफ्तर में रख दिया यह खोखा मेने बहुत कर्जा लेकर बनाया था | जो की में इसका भुगतान अभी भी कर रही हूँ |

श्रीमान जी बात इस प्रकार है की विनोद कुछ ही दिन पहले हमारे पास आया था जो की यह कह रहा था की तूम सब मुझे महिना दोगे लेकिन मेने इसको भी मना नही किया था मेने महिना उन्हें देने की बोली भी थी | वहा कुछ समाजिक तत्बो के कहने पर मुझे बेघर कर दिया |
श्रीमान जी में एक गरीब और एक विधवा औरत हूँ मुझे कुछ दिन का मौका दिया जाए | क्योंकी वहा और भी लोगो के खोखे है उनके उपर न तो कार्यवाही की गयी उनके कहने पर मेरे खोखे को हटा दिया गया |
श्रीमान जी बड़ी मेहनत से में अपने बच्चो का पेट पालन कर रही थी | आपसे मेरी प्रार्थना इस प्रकार है की आप मुझे कुछ दिनों का मोहलत दे |
आपका बहुत आभार होगा , मुझे सिर्फ की कुछ दिन की मोहलत दी जाए |
आप मुझे मेल फॉरवर्ड करके इसका रिप्लाई करे |

धन्यवाद
Complaint Against / To: NDMC

Share Now Ask Question Reply Now Contact Submit Complaint

Related complaints

Complaints

    Service issue | Complaint | Query | Feedback | Suggestion | Reply