90 वर्षीय अमेरिकी नागरिक मेरे पिताजी को कोटा (राजस्थान)

Complain ID : CCN041151   63  

Police Complaint Complaint Date: September 2, 2019
मान्यवर,
निवेदन है कि-
1. मैं यू.एस.ए. का नागरिक हूँ तथा वर्तमान में कनाड़ा में निवास कर रहा हूँ। मेरे पिताश्री भी यू.एस.ए. के नागरिक हैं तथा सन् 1992 से 2012 तक लगातार 20 वर्ष तक मेरे साथ ही यूएसए/कनाड़ा में निवास करते थे। मेरे पिताश्री अलजाइमर रोग से पीड़ित हैं, जिसके कारण उन्हें स्मरण नहीं रहता है, तथा वे ठीक से देख भी नहीं पाते हैं, उन्हें सुनने में भी कठिनाइ होती है। उन्होंने अमरीकन कानून के अंतर्गत अपनी सोशलसिक्योरिटी के लिए मुझे सन् 2005 से अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर रखा है। जिस के कारण मैं एक मात्र व्यक्ति हूँ जो उन के बारे में निर्णय लेने में सक्षम हूँ।
2. कि मेरी पत्नी के एक दुर्घटना में चोटग्रस्त हो जाने, तथा दोनों की एक साथ देखरेख में परेशानी होने से मैं पिताश्री को सन् 2012 में कोटा में अपने भाई सूर्यप्रकाश वशिष्ठ, निवासी 127-यू.आई.टी. कॉलोनी, कुन्हाडी, कोटा (राजस्थान) के पास छोड़ कर गया था।
3. कि मेरी पत्नी के स्वस्थ होने पर मैं अक्टूबर, 2018 में अपने पिताश्री को वापिस लेने के लिए कोटा आया था, किन्तु मुझे मेरे भाई सूर्यप्रकाश वशिष्ठने पिताश्री से मिलने नहीं दिया, घर में भी घुसने नहीं दिया। उस समय मेरी रिटर्न फ्लाईट बुक्ड होने से मुझे वापिस लौटना पड़ा
4. कि इस बीच मुझे ज्ञात हुआ कि मेरे पिताश्री की देख-रेख, भाई सूर्यप्रकाश वशिष्ठ द्वारा ठीक से नहीं की जा रही है। उनसे दुर्व्यवहार किया जाता है, मेरी बहिन के पुत्र के विवाह के अवसर पर मेरे भाई सूर्यप्रकाश वशिष्ठ ने सभी के सामने मेरे पिताश्री को धक्का दे दिया, जिससे वे गिर गये। यह जानकारी मिलने के बाद से ही मैं अत्यंत दुःखी और परेशान हूँ कि मेरे पिताजी को 90 वर्ष की उम्र में आदरपूर्ण व्यवहार, स्वास्थ्य संबंधी देख-भाल व अपने सभी परिजनों से समय समय पर मिलने की सुविधा ठीक और उचित रीति से नहीं मिल रही है। इन परिस्थितियों में मैने तुरन्त ही भारत आ कर उन्हें अपने साथ फिर से अमरीका ले जाने का निर्णय किया और जुलाई 2019 में भारत आया।
5. कि दिनांक 21.07.2019 को कोटा (राजस्थान) पहुँचने पर मैं अपनी पत्नी व बहिन के साथ सीधे अपने भाई सूर्यप्रकाश वशिष्ट के घर कुन्हाड़ी पहुंचा तो वहां ताला लगा मिला। भाई को फोन करने पर उसने फोन नहीं उठाया। मैंने तुरन्त इसकी रिपोर्ट पुलिस थानाकुन्हाडी कोटा में की। पुलिस ने मझे बताया है कि मेरा भाई पिताश्री को लेकर अज्ञात स्थान पर गया है, जो मंगलवार तक लौटेगा। इस तरह मेरे भाई सूर्यप्रकाश वशिष्ट ने मेरे पिताश्री को लागातार सदोष परिरोध (Wrongful Confinement) में रखा हुआ है, और हमारे कोटा रहने के दौरान एक सप्ताह से अधिक समय तक उसने मेरे पिताश्री को अज्ञात स्थान पर छुपा कर रखा। मुझे यह भी जानकारी है कि मेरा भाई और उस के परिवार वाले जब भी किसी समारोह आदि में जाते हैं तो मेरे पिताजी को अकेला मकान में बन्द कर ताला लगा जाते हैं। इस तरह वर्तमान में उन्हें मेरे भाई सूर्यप्रकाश वशिष्ट ने अपने कुन्हाड़ी कोटा स्थित आवास में सदोष परिरोध में रखा हुआ है। वह मुझे, मेरी पत्नी तथा मेरी बहिन शशिबाला वशिष्ट को उनसे मिलने तक नहीं देता।
6. कि मेरे पिताश्री को मेरे भाई सूर्यप्रकाश वशिष्ट ने ओ.सी.आई. कार्ड के साथ उनके जनवरी, 2014 में समाप्त हो गए पासपोर्ट के साथ कोटा में अपने निवास पर रखा हुआ है। उनका इस तरह यू.एस.ए. का नागरिक होते हुए बिना किसी वैध पासपोर्ट के भारत में रहना वैध नहीं है। इस तरह मेरे पिताश्री को मेरे भाई सूर्यप्रकाश वशिष्ट, उस की पत्नी और बेटियों ने अवैध रीति से जानबूझ कर भारत में रोक रखा है जो भारतीय कानून के अनुसार अपराध है। मुझे कोटा पुलिस की उचित सहायता नहीं मिल पाने के कारण मैं वापस यू.एस.ए. / कनाडा वापस लौट आया हूँ।
7. कि अमरीकन कानून के अंतर्गत अपनी सोशलसिक्योरिटी के लिए मुझे सन् 2005 से अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर रखा है। जिस के कारण मैं एक मात्र व्यक्ति हूँ जो उन के बारे में निर्णय लेने में सक्षम हूँ। मैंने निर्णय किया है कि उन के लिए सभी रीति से यह उचित है कि उन्हें मैं अमरीका ले आऊँ। जिस से उन्हें उचित स्वास्थ्य सेवाएँ व देखरेख समय पर प्राप्त हो सकें।

अतः प्रार्थना है कि उक्त प्रकरण में मेरे भाई को सूचना दी जाकर निर्देशित किया जावे कि वह मेरे पिताश्री को मुझे अमेरिका/कनाडा ले जाने दे। मुझे भी इसकी सूचना दी जाए जिस से मैं भारत आ कर अपने पिताजी को वापस अमरीका/ कानाडा ला सकूँ। तथा इस तरह अवैध रूप से पिताश्री की पांच वर्ष तक सदोष परिरोध में रखने के लिए मेरे भाई सूर्यप्रकाश वशिष्ट के विरूद्ध समुचित कार्यवाही की जावे।
Complaint Against / To: Police and Bureau of Immigration

Share Now Ask Question Reply Now Contact Submit Complaint

Related complaints

Complaints

    Service issue | Complaint | Query | Feedback | Suggestion | Reply