Regarding rigging in SSC GD CAPF RECRUITMENT in 2015.

Complain ID : CCN060860   100  

Naukri Jobs Complaint Complaint Date: January 11, 2023
  • State :  Uttarakhand
  • City :  Jaspur
  • Address: Moh- Dilla Singh Ward No 1, Post + Teh - Jaspur
सेवा में
श्रीमान विजय सांपला चेयरमैन
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग
नई दिल्ली (110003)
महोदय,
निवेदन इस प्रकार है कि मैं प्रार्थी कमल कुमार s/o श्री विजय कुमार (अनुसूचित जाति ) SSC जीडी सीएपीएफ भर्ती 2015 का अभ्यर्थी हूं।
SSC विभाग ने 2015 में 62390 पदों पर अपना विज्ञापन जारी किया था, परंतु SSC द्वारा केवल 57014 पदों को ही भरा गया, और 5376 पदों को खाली छोड़ दिया। हमने माननीय नैनीताल हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर की, जिसको संज्ञान में लेते हुए माननीय नैनीताल हाईकोर्ट ने 12 जुलाई 2019 को ऑर्डर पास करते हुए एसएससी विभाग को हमें 30 दिनों के भीतर जॉइनिंग देने का आदेश दिया, परंतु SSC विभाग ने उसको सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए उस पर SLP तथा rivew पिटीशन दाखिल कर दी, जिसको माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज करते हुए केस को डिस्पोज्ड कर दिया।
परंतु SSC विभाग हमें पिछले 5–6 साल से कोर्ट कचहरी में फंसा कर हमारा समय और धन दोनों बर्बाद कर रहा है।
अतः हमारी आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि आप हमारे संबंध में कोई उचित निर्णय लेकर हमें न्याय दिलाने की कृपा करें।
धन्यवाद
Complaint Against / To: Staff selection commission (Delhi)

Share Now Ask Question Reply Now Contact Submit Complaint

Related complaints

Complaints

    Service issue | Complaint | Query | Feedback | Suggestion | Reply

    eConsumer Court (Online Upbhokta Forum) take the complaint directly to the escalation team of the company, which has the power to resolve your grievance. We send a well-drafted letter to the company, explaining the details of your complaint along with the inconvenience caused to you. Jago Grahak Jago is specially to help consumers to redress their issues and grievances. We ensure to take quick actions on every complaint filed by the customers. We work hard and tirelessly to resolve the case.