चुरू जिले कि सुजानगढ़ कस्बे की दुकान में विधुत कनेक्शन जल्द करने बाबत

Complain ID : CCN037455   29  

Complaint Complaint Date: February 16, 2019
Modified date: February 21, 2019
सेवा में
श्री मान जे इ अन साहब
जोधपुर विधुत वितरण निगम लिमिटेड
सुजानगढ़ राजस्थान
विषय:- चुरू जिले कि सुजानगढ़ कस्बे की दुकान में विधुत कनेक्शन जल्द करने बाबत
महोदय जी,
उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि मेने सुजानगढ़ कस्बे के नया बाज़ार स्थित मनीष प्लाजा दुकान 3 मेंरी दुकान के विधुत कनेक्शन हेतू 5-12-2018 को फ़ाइल जमा कराई थी जिसका यह जानकारी देते हुए कि मनीष प्लाजा काम्प्लेक्स में विभागीय आदेशानुसार पेनलबोर्ड नही है तो कनेक्शन नही होगा की सुचना दी गई
तो महोदय जी , में आपका ध्यान इस तरफ आकर्षित करना चाहता हूँकि इस प्लाजा में पूर्व के काफी विधुत कनेक्शन वर्तमान में चालू है जो कि बिना पेनल बॉक्स के है उन मेसे कई कनेक्शन विधुत विभाग के पेनल बॉक्स सम्बधित सर्कुलर के आने के पश्चात हुए है और सुजानगढ़ कस्बे के कोम्प्लेक्सो में सेंकडो कनेक्शन बिना पेनल बॉक्स केअनवरत अभी भी चालू है और में अकेला इस पूरे प्लाजा में पेनल बॉक्स लगाने में असमर्थ हूँ और इस काम्प्लेक्स का मालिक मनीष हरिजन था उसका स्वर्गवास हो गया है और उसकी पत्नी सुजानगढ़ में नही रहती है वो कहा पर रहती है मुझे मालूम नही है इस काम्प्लेक्स के अन्य कनेक्शन धारी मिलकर इसका खर्च बिना विधुत विभाग के कठोर कार्यवाही के देने को तेयार नही है
अत आप से अनुरोध है कि
1 यदि पेनल बॉक्स का नियम पालना अनिवार्य है तो मेरे साथ सोतेला व्यव्हार नही करके सभी इस काम्प्लेक्स के कनेक्शनधारियों के कनेक्शन काटकर जब तक पेनल बॉक्स नही लगे तब तक विधुत आपूर्ति नही दी जावे नकि सिर्फ पेनल बॉक्स लगाने कि नोटिस देकर इति श्री कर ली जावे
2 यदि विधुत विभाग इस कोप्म्लेक्स बड़ा पेनल बॉक्स अपने स्तर पर लगवाता है तो इस काम्प्लेक्स में हुए कनेक्शन के अनुपात में मेरा हिस्सा के राशि आपको नगद ,डिमांड नोटिस में जोड़कर, बिल की राशी में जोड़कर या अन्य किसी भी प्रकार लेना चाहे में देने को तेयार / सहमत हूँ और शेष राशि अन्य कनेक्सन धारियों से वसूला जाये
3 यदि विधुत विभाग छोटा पेनल बॉक्स सिर्फ मेरी दुकान के लिए उपलब्ध करवाता तो में उसकी सम्पूर्ण राशी देने कि सहमती आपको देता हूँ और मुझे आदेश देवे तो मेरे स्तर पर पेनल बॉक्स लाकर छोटा सिर्फ मेरी दुकान का लगाने को तेयार हूँ
4 अन्यथा यदि पेनल बॉक्स का नियम इतना हार्ड और फ़ास्ट नही है तो मुझे भी अन्य कनेक्शनधारियो कि शर्तो ओर नियमो के आधार पर एक बार विधुत कनेक्शन दिलावे बाद में जो भी आवश्यक कार्यवाही इस कोप्लेक्स के अन्य दुकानदारो के साथ हो वो मेरे भी साथकी जावे सिर्फ अकेले मुझे टारगेट बनाकर परेशान न किया जावे
में आपको पुनं: एक बार बता देना चाहता हूँ मुझे मेरी दुकान में विधुत कनेक्शन नही मिलने के कारण बहुत बड़ा मानसिक और आर्थिक नुकसान हो रहा है मुझे न्यायालय या उपभोक्ता मंच में जाने हेतू मजबूर न किया जावे अत आप से निवेदन है कि इस मामले को गम्भीरता से लेकर जल्द से जल्द विधुत कनेक्शन करवाए
धन्यवाद प्रार्थी
HANSRAJ SONI
Complaint Against / To: jodhpur vidhut vitran nigam ltd

Share Now Ask Question Reply Now Contact Submit Complaint

Related complaints

Complaints

    Service issue | Complaint | Query | Feedback | Suggestion | Reply

    eConsumer Court (Online Upbhokta Forum) take the complaint directly to the escalation team of the company, which has the power to resolve your grievance. We send a well-drafted letter to the company, explaining the details of your complaint along with the inconvenience caused to you. Jago Grahak Jago is specially to help consumers to redress their issues and grievances. We ensure to take quick actions on every complaint filed by the customers. We work hard and tirelessly to resolve the case.