पक्की सड़क निर्माण कार्य सरकार के गोल मोल अपब्य्य भ्रष्ट रवैये से 2011से अभी तक अधूरा

Complain ID : CCN041497   51  

Chief Minister Complaint Complaint Date: September 16, 2019
Modified date: October 6, 2019
  • State :  Bihar
  • City :  Gaya
  • Address: ग्रा०-बैजनाथपुर, पो०थाना वजीरगंज, पिता-स्व०राम विलास सिंह
श्रीमान मेरे गांव बैजनाथपुर प्रखंड वजीरगंज जिला गया में पक्की सड़क निर्माण कार्य सरकार के गोल मोल अपब्य्य भ्रष्ट रवैये से 2011से अभी तक अधूरा है। पूर्ब में लोक शिकायत निवारण में दर्ज वाद सं 999950406061600009/2Aदिनांक 15.11.2016अंतिम आदेश 22.2.2017 प्रधान सचिव ग्रामीण कार्य विभाग बिहार के आदेश से सड़क का निर्माण कार्य दो वर्षों से अपेक्षित है। मुख्यमंत्री सड़क योजना का यह कार्य आठ साल से लंबित है।मिट्टी वर्क और सारे कार्य ज्यादा पैसा बचत वाला हो चुका है।परन्तु ढलाई पूर्ण नहीं हुआ है ढ़लाई कार्य मात्र बीच के भाग में होकर संवेदक के छोड़ भागने से बन्द है। इसका शिकायत सभी स्तरों के बाद लोक शिकायत निवारण में उपरोक्त वाद 2016 को किया वहाँ से सब ठीक था परंतु द्वितीय अपीलीय अधिकारी प्रधान सचिव rwd के अंतिम निर्णय पत्रांक357 दिनांक 25.1.2017 के जांच रिपोर्ट द्वारा दिनांक 20.2.2017 को पारित किया गया जिसमें सड़क के पीछे छोर पर कुछ निजी भूमि का ज़िक्र किया गया है जबतक यह भूमी दान से उपलब्ध नहीं होता तब तक कार्य नहीं किया जाएगा लिखकर आदेशित करने के कारण कार्य रुका हुआ है इसका दोषी विभाग है और सजा हम ग्रामीण भुगत रहे हैं। बिना स्थल जांच के पूर्ब के अभियंता एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारियों ने सड़क का dpr कैसे बनाया तथा प्रशासनिक स्वीकृति कैसे प्रदान की गई टेंडर क्यों हो गया सारा वर्क हो पैसे की निकासी कैसे हो गया अब लंबित कार्य की मांग मेरे द्वारा करने पर विभाग को निजी जमीन दिखाई पड़ा है ये संवेदक और अभियंता की मिली चाल थी नया दर सुधार कर पैसे कमाने का ये जांच में स्पस्ट भी हो चुका है परंतु कार्यवाई अपेक्षाकृत है। जबकि मुख्य सड़क मार्ग तरवां फहतेहपुर रोड से गांव तक कच्ची सड़क लगभग 60 वर्षों पूर्ब से बना हुआ है इसमें कहीं निजी भूमि नहीं है जो रामसेवक बाबू के घर तक है इसका ही निर्माण कार्य करना है इससे गांव का सड़क पूर्ण हो जाता है जिसे सुनवाई के क्रम में आयुक्त गया के सचिव द्वारा अदेशीत भी कार्यपालक अभियंता गया को किया गया है। इसके लिए कार्यपालक अभियंता गया rwd को पूर्ण तथ्य भी बताया गया है उनके स्तर से सड़क मार्ग जांच कर सहायक अभियंता द्वार मैपिंग कर प्राक्कल भी बना बिभाग को भेजा गया है परंतु अग्रतर कार्यवाही एक साल से नहीं किया गया है।
अतः आपसे आग्रह है कि लंबित ग्रामीण सड़क  रामसेवक बाबू के घर से मुख्य मार्ग फहतेहपुर रोड तक लगभग 600 मीटर का सड़क निर्माण कार्य त्वरित गति से गुणवत्तापूर्ण फुटपाथ नाली के साथ दोनों किनारों पर पेड़ लगा करवाया जाए। दोषी संवेदक एवं अभियंताओं पर कानूनी कारवाई सुनिश्चित किया जाय अभी इसपर पूर्व से बिछे पत्थरों से ग्रामीणों एवं अन्य सभी आने जाने वालों को बहुत परेशानी होती है।मुझे सुरक्षा दी जाए उपरोक्त सभी बातों का प्रमाण पत्र मेरे पास उपलब्ध है।कृप्या की गई कारवाई की सूचना देने का कष्ट करें।
Complaint Against / To: Rwd

Share Now Ask Question Reply Now Contact Submit Complaint

Related complaints

Complaints

    Service issue | Complaint | Query | Feedback | Suggestion | Reply